'रामायण' में यश के रावण लुक से नाखुश आर्या बब्बर, 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के काम की तारीफ की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साल 2023 में आई प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' महाफ्लॉप निकली थी और इसे जमकर आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं. फिल्म में रावण बने सैफ अली खान के लुक को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था.
जबकि अब रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में रावण बनकर आ रहे कन्नड़ स्टार यश को उनके सैफ के रावण लुक से काफी ज्यादा बेहतर बताते हुए लोगों ने उनकी तारीफ की. लेकिन, एक्टर आर्या बब्बर का मानना इसके इसके उलट है.
आर्या यश के रावण लुक से नाखुश हैं और उन्होंने सैफ की आदिपुरुष में किए गए काम की तारीफ की है.
आर्या बब्बर बोले- सैफ ने बहुत अच्छा काम किया
आर्या बब्बर दिग्गज एक्टर राज बब्बर के बेटे हैं और खुद भी एक्टर हैं.
उन्होंने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान के आदिपुरुष वाले काम की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि सैफ ने रावण के लुक में बहुत अच्छा काम किया.
जितनी डायरेक्टर की सोच और समझ होती है, एक एक्टर भी उतना ही अच्छा होता है. आदिपुरुष में उन्होंने जो भी किया वो डायरेक्टर के कहने पर ही किया होगा. वो किरदार में अलग तरह की इंटेंसिटी लेकर आए.
उनका लुक, परफॉर्मेंस और सब कुछ डायरेक्टर की देन था. इसके लिए आप किसी एक्टर को दोषी नहीं ठहरा सकते.'
यश के रावण लुक से नाखुश हैं आर्या
वहीं उन्होंने यश के रामायण फिल्म के रावण लुक पर बात करते हुए इससे नाराजगी जाहिर की है.
उनका कहना है कि कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ भी नया नहीं है और उनकी दाढ़ी भी केजीएफ फिल्म के जैसी ही है. आर्या ने कहा, 'क्या कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ और नया है? उनकी दाढ़ी भी केजीएफ वाली ही है.
रामायण में उनके लुक में नयापन नजर नहीं आया. टॉक्सिक में जरूर वो नए लुक में थे, लेकिन रामायण में नहीं.'
दिवाली पर रिलीज होगी 'रामायण'
दो पार्ट में बन रही रामायण का पहला पार्ट भारत में 5 नवंबर को रिलीज होगा. इसमें यश ने रावण का और रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम का किरदार निभाया है. माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी.
फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट कि
📡 स्रोत: ABP Live Film