Ramayana first Review Out: रणबीर की एक्टिंग ने किया इमोशनल, यश लगे दमदार, लोग, बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी सहित कई कलाकारों से सजी फिल्म 'रामायण' का प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुआ.
ग्रैंड प्रीमियर के बाद, नितेश तिवारी निर्देशित इंडियन एपिक को लेकर शुरुआती रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.
कई लोगों ने इसके ग्रैंड स्केल, विजुअल्स और स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ की है और इसकी तुलना कई अन्य फिल्मों से की जा रही है.
'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' भी इसके सामने कुछ नहीं है
लॉस एंजिल्स प्रीमियर में फिल्म देखने के बाद एक कंटेंट क्रिएटर ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया.
उन्होंने इसे 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कंपेयर किया और कहा कि यह एक ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.
उन्होंने कहा, "सिनेमैटिक दुनिया में 'रामायण' जैसा कुछ नहीं है. 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की पहली फिल्म आने के बाद से मुझे ऐसा एक्सपीरियंस कभी नहीं हुआ. यह फिल्म बहुत ग्रैंड और शानदार है. राम का किरदार... सच में कमाल का है.
फिल्म के आखिर में जो सस्पेंस (क्लिफहैंगर) है...
जब फिल्म खत्म हुई तो मेरे मुंह से 'नहीं' निकल गया, क्योंकि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है.
अगर किसी फिल्म से इसकी तुलना की जा सकती है, तो वह 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' है, लेकिन वह भी इसके सामने कुछ नहीं है. यह 3 घंटे की एक बहुत बड़ी फिल्म है।. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मैंने अभी क्या देखा है."
#Ramayana First REVIEW Out !! A BLOCKBUSTER VERDICT from the first audience : There s nothing like this.
The closest comparison is #LordOfTheRings, but even that doesn t compare. https://t.co/9RYWq0NUnY
Rangasthalam (@RangasthalamIN) October 28, 2026
'रणबीर कपूर शानदार, यश जबरदस्त '
एक औ
📡 स्रोत: ABP Live Film