रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ बयान पर पार्षद मोहम्मद रियाज का तंज—“जोकर की कॉमेडी है, इस पर टिप्पणी नहीं की जाती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। करोंद वार्ड 78 के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद रियाज ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के कथित ‘मिसाइल’ वाले बयान पर तीखा तंज कसा है। रियाज ने बयान को “जोकर की कॉमेडी” बताते हुए कहा कि यह गंभीर राजनीति नहीं, बल्कि लोगों का मनोरंजन करने वाली कॉमेडी है।
पार्षद ने कहा, “वो कॉमेडी कर रहे थे और कॉमेडी पर हंसा जाता है, उस पर टिप्पणी नहीं की जाती।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि बाहर सिरोंज से आकर भोपाल शहर की चमक देखकर यहां बस गए और अब कॉमेडी करने लगे। रियाज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और बयानों की जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
उनके मुताबिक, जनता विकास और बुनियादी सुविधाओं पर जवाब चाहती है, न कि ऐसे बयान सुनना। रामेश्वर शर्मा के बयान को लेकर कांग्रेस पार्षद की यह टिप्पणी अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में एक राजनीतिक विवाद के बारे में पृष्ठभूमि: रामेश्वर शर्मा, बीजेपी विधायक, ने एक ‘मिसाइल’ से जुड़ा बयान दिया, जिसे करोंद वार्ड 78 के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद रियाज ने ‘जोकर की कॉमेडी’ के रूप में खारिज किया। यह विषय राजनीतिक वक्तव्य और उसकी व्याख्या पर आधारित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों दलों के बीच तीव्र संघर्ष को दर्शाती है, जो स्थानीय चुनाव और सार्वजनिक धारणा पर प्रभाव डाल सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग राजनीतिक बहसों को हल्के में लें या फिर राजनीतिक मुद्दो