राज्य

रामेश्वरम्-मदुरई के लिए 970 वरिष्ठ नागरिकों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रामेश्वरम्-मदुरई के लिए 970 वरिष्ठ नागरिकों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना

राजस्थान। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत 9 अक्टूबर को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिकों को लेकर विशेष वातानुकूलित ट्रेन रामेश्वरम्-मदुरई के लिए रवाना हुई। इस यात्रा के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों से कुल 970 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है।

देवस्थान विभाग की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 470 और सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से 500 यात्री ट्रेन में सवार हुए। यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी यात्रियों की मेडिकल जांच की गई।

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

तीर्थ यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से भोजन, नाश्ता, पेयजल, आवास और चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ट्रेन में यात्रा व्यवस्था की निगरानी के लिए एक प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक तैनात किए गए हैं।

यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए एक डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारी भी ट्रेन के साथ रवाना हुए हैं, ताकि यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

देवस्थान विभाग के माध्यम से संचालित यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के साथ उनकी यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बाइट: सलीम खान, देवस्थान विभाग, राजस्थान।

बाइट: श्रद्धालू यात्री

बाइट: श्रद्धालू यात्री

बाइट: श्रद्धालू यात्री

बाइट: श्रद्धालू यात्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।