व्यापार

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

इंडिया गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली करेगा. इसके लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता रैली में शामिल होंगे. इसकी शुरुआत खरगे के आवास से होगी. राहुल गांधी ने रैली का पूरा रूट मैप भी शेयर किया था.

गठबंधन की रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

रैली में विपक्षी दलों की भागीदारी, चुनाव आयोग और एसआईआर के मुद्दे के साथ-साथ कारोबारियों की चिंताओं को लेकर अलग-अलग नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं.

एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है और उसे रैली के लिए आमंत्रित भी नहीं किया गया है.

वहीं, भाजपा और जदयू के नेताओं ने रैली को सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष की बेचैनी करार दिया है.

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने रैली को बड़ा बताते हुए कहा कि इसमें देशभर से लोग शामिल होंगे.

दिल्ली में भाजपा सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पर व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और गरीबों की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन लोगों से पूछना चाहिए, जिनके जीवन को उसकी नीतियों ने प्रभावित किया है. 2014 के बाद देश भ्रष्टाचार और बड़े घोटालों से बाहर निकला है और अपने पैरों पर खड़ा हुआ है.

इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया.

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस देश में अव्यवस्था क्यों पैदा करना चाहती है और विकास की प्रक्रिया को पीछे क्यों ले जाना चाहती है.

रवि किशन ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा और देश की प्रगति में बाधा डाल रहा है.

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह देश में फिर आतंकवादी हमले, बम धमाके और दंगे चाहती है तथा अनुच्छेद 370 की वापसी की पक्षधर है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि वह वास्तव में क्या चाहती है.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने रैली को लेकर कहा कि एक नवंबर का आयोजन बहुत बड़ा होगा.

उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।