Rampur Murder: पहले कैमरे में कैद हुई मौत, फिर बिलखती मां ने देखा बेटे का आखिरी पल! रिश्ते की विधवा दादी से की थी शादी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Rampur Navjot Singh Murder: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ऐसी हत्या हुई, जिसकी कहानी में कई सवाल छिपे हैं.
दिनदहाड़े कार सवार बदमाश वॉशिंग सेंटर में घुसे और 29 साल के नवजोत सिंह के सीने में गोलियां उतार दीं. हमलावर फरार हो गए, लेकिन वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं.
जब मां जगदीश कौर ने फुटेज में अपने बेटे को गोलियां लगते देखा, तो वह बदहवास हो गईं. इस हत्याकांड की एक और चौंकाने वाली कड़ी नवजोत की निजी जिंदगी से जुड़ी है.
बताया जाता है कि उसने रिश्ते में अपनी दादी लगने वाली, उम्र में करीब 16 या 17 साल बड़ी विधवा महिला से प्रेम विवाह किया था. अब पुलिस इसी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
कार से आए हमलावर और सीने पर चला दी गोलियां घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मिलकखानम थाना इलाके के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे की है. टाहकलां गांव निवासी नवजोत सिंह अपने कार वॉशिंग सेंटर पर बैठे थे.
तभी कार से आए कुछ हमलावरों ने उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी.
सीने में गोलियां लगने से नवजोत गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. आरोपी वारदात के बाद बिलासपुर की ओर फरार हो गए. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.
डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. सेंटर पर मौजूद कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है.
बेटे की मौत का लाइव वीडियो देखकर टूट गई मां नवजोत की हत्या के बाद परिवार को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उसकी मां ने सीसीटीवी फुटेज में बेटे पर हुए हमले का दृश्य देखा. बेटे को गोलियां लगते देखकर वह बदहवास हो गईं.
रिश्तेदारों और परिवार की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला. घर में मातम छा गया.
घटनास्थल पर सेंटर का वाई-फाई बंद मिलने के बाद परिजनों ने नाराजगी भी जताई और मिलीभगत की आशंका जाहिर की. हालांकि, वाई-फाई बंद होने की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस यह जांच कर रही है कि फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में कितनी मदद मिल सकती है.
Live Murder… रामपुर : वॉशिंग हब संचालक नवजोत सिंह अपने दुकान पर थे, तभी एक कार से 2 हमलवार आये और नवजोत को दुकान से बाहर खींच लाए पहले थप्पड़-थप्पड़ मारा, फिर उसके बाद बंदूक निकाली और नवजोत और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो। यह सब उत्तर प्रदेश का हाल है। थाना मिलक खानम कुम्हारिया टाह गांव की घटना रिश्ते की विधवा दादी से किया था प्रेम विवाह पुलिस जांच में नवजोत की निजी जिंदगी भी चर्चा में है.
बताया जाता है कि करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी.
पत्नी के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद नवजोत को जेल जाना पड़ा. वह लगभग डेढ़ साल पहले पहले जमानत पर बाहर आया था. इसके बाद उसका कथित तौर पर अपनी करीब 45 साल की पड़ोसन से प्रेम संबंध हुआ.
रिश्ते में वह महिला उसकी दादी लगती थी और तीन बच्चों की मां थी.
बताया जाता है कि दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया था और नवजोत ने उससे शादी कर ली थी. क्या हत्या का मकसद कोई पुरानी दुश्मनी थी?
पुलिस सभी संभावित वजहों की जांच कर रही है, जिसमें रिश्ता और पिछली घटनाएं शामिल हैं.
अधिकारियों ने शुरू में कहा है कि वे इस पहलू की जांच कर रहे हैं, लेकिन हत्या का असली मकसद अभी साफ नहीं है. नवजोत अपने माता-पिता के साथ रहता था, जबकि उसकी बहन कनाडा में रहती है.
पुलिस अभी CCTV फुटेज, चश्मदीदों और दूसरे सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
📡 स्रोत: NewsData.io