मनोरंजन

राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट

कंगना रनौत काफी समय से किसी हिंदी हॉरर फिल्म में नजर नहीं आई हैं. उनकी आखिरी हॉरर मूवी 'चंद्रमुखी 2' थी, लेकिन यह एक तमिल हॉरर कॉमेडी थी.

इससे पहले उन्होंने राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज में फीमेल लीड रोल निभाया था. उनकी ये फिल्म 2009 में आई थी.

अब उनकी एक नई हिंदी हॉरर फिल्म आने वाली है, जिसका टाइटल भी सामने आ गया है.

बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने एक खास मौके पर इसका ऐलान किया है.

कंगना रनौत की नई फिल्म का नाम

दिल्ली में हैलोवीन के मौके पर आयोजित हुए हॉररकॉन इंडिया इवेंट में उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की गई. राणा दग्गुबाती ने कंगना के साथ स्केरी पिक्चर की अनाउंसमेंट की.

इसी के साथ उन्होंने कहा, ये एक हॉरर फिल्म है. इसके डायरेक्टर रवि बाबू होंगे, जो मेरे मित्र भी हैं.

उन्होंने तेलुगु में कई हॉरर फिल्में की हैं और ये उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी.

किसी भी हिंदी प्रेस के पास ये जानकारी नहीं है, ये पहली बार है जब हम ये जानकारी साझा कर रहे हैं.

कंगना रनौत ने भी एक रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.

इस रील में राणा दग्गुबाती को फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए साफ सुना जा सकता है.

क्या पहले साथ काम कर चुके हैं कंगना और राणा दग्गुबाती?

पहले कुछ फिल्मों में राणा दग्गुबाती और कंगना रनौत की स्क्रीन शेयर करने की चर्चा हुई थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी. करीब 15 साल पहले दोनों की जोड़ी पर्दे पर लाने की कोशिश हुई थी.

रेडइफ की पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2011 में आई फिल्म 'दम मारो दम' के लिए पहले कंगना का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में उनकी जगह बिपाशा बसु को कास्ट कर लिया गया.

इस फिल्म में राणा दग्गुबाती ने डीजे जोकी फर्नांडिस का किरदार निभाया था.

रोमांटिक फिल्म 'क्रिस एंड सूरी' में भी कंगना और राणा दग्गुबाती के साथ नजर आने की चर्चाएं हुईं थीं, लेकिन बाद में राणा दग्गुबाती ने इसे खारिज करते हुए बताया

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।