मनोरंजन

रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कपूर परिवार की एक ऐसी परंपरा के बारे में बात की, जो पीढ़ियों से चली आ रही है.

उन्होंने बताया कि इस परिवार में पिता अपने बेटों के काम की खुलकर तारीफ करने से बचते रहे हैं.

इसके पीछे वजह बेटों को लगातार बेहतर करने और अपने काम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करना रही है.

रणबीर ने अपने दादा राज कपूर और परदादा पृथ्वीराज कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया.

रणबीर ने यह किस्सा मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बातचीत के दौरान साझा किया.

राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर का किस्सा

रणबीर के कहा, 'मैंने यह कहानी राज कपूर की किताब में पढ़ी थी.

एक बार राज कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर से पूछा था कि जब उनका बेटा आज इतना बड़ा स्टार बन चुका है और फिल्मों में इतना अच्छा काम कर रहा है, तो वे कभी उनकी तारीफ क्यों नहीं करते?

यहां तक कि कभी पीठ थपथपाकर शाबाशी भी नहीं देते.'

रणबीर ने आगे बताया, 'इस सवाल के जवाब में पृथ्वीराज कपूर ने राज कपूर को एक छोटे बच्चे की कहानी सुनाई थी.

उन्होंने कहा कि एक छोटा लड़का सड़क किनारे रस्सी पर संतुलन बनाकर करतब दिखाता था. उसका करतब देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते थे. लोग तालियां बजाते, उसे पैसे देते और उसकी जमकर तारीफ करते थे.

हर बार करतब खत्म होने के बाद वह बच्चा अपने पिता के पास जाता और उनसे पूछता कि उसका करतब कैसा रहा.

लेकिन पिता हर बार उसे एक ही जवाब देते थे- 'कसर रह गई.' लोगों से इतनी तारीफ मिलने के बावजूद पिता उसे यही समझाते कि उसके करतब में अभी सुधार की गुंजाइश बाकी है.'

तारीफ के बजाय मेहनत पर जोर

एक्टर ने बताया, 'कई सालों तक ऐसा होने के बाद एक दिन उस बच्चे ने अपने पिता से पूछ ही लिया कि जब लोग उसके करतब की इतनी तारीफ करते हैं और उसे इतना अच्छा बताते हैं, तो उसके पिता हमेशा कमी ही क्यों निकालते हैं?

इस पर पिता ने जो जवाब दिया, वह काफी गहरी सीख देने वाला था.'

<p style="text-

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।