रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी कल यानी रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है. जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन है.
एक समय यह टूर्नामेंट ही टीम इंडिया में आने का मुख्य मार्ग (रास्ता) था. यह भारत का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है. रविवार से रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत होगी.
रणजी ट्रॉफी में कुल 38 टीमें हिस्सा लेती हैं. इन 38 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाता है.
एलीट ग्रुप में कुल 32 टीमों को शामिल किया जाता है, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमों को रखा जाता है.
प्लेट ग्रुप में उन टीमों को रखा जाता है, जो आमतौर पर नई या कम अनुभवी वाली होती हैं.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है.
प्लेट ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को अगले सीजन एलीट ग्रुप में प्रमोट किया जाता है.
वहीं, एलीट ग्रुप में रहकर खराब प्रदर्शन करने वाली टीम को प्लेट ग्रुप में भेज दिया जाता है.
एलीट वाली 32 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाता है
रणजी ट्रॉफी में जो 32 टीमें एलीट ग्रुप में शामिल की जाती हैं, उन्हें कुल चार ग्रुप में बांटा जाता है. इस तरह एक ग्रुप में आठ टीमें रखी जाती हैं.
हर टीम बाकी सात टीमों के खिलाफ मैच खेलती है. सभी चारों ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करती हैं.
इनमें से चार विजेता टीमें सेमीफाइनल खेलती हैं, और फिर सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी मैच खेला जाता है.
एक मैच जीतने या ड्रॉ होने पर कितने अंक मिलते हैं?
इस टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर हर टीम को टोटल 6 प्वाइंट यानी अंक दिए जाते हैं.
अगर कोई टीम 10 विकेट से मैच जीत लेती है या फिर एक पारी से जीत दर्ज करती है तो फिर उसे सात अंक दिए जाते हैं.
अगर मैच ड्रॉ होता है तो फिर पहली पारी में आगे रहने वाली टीम को 3 अंक दिए जाते हैं. साथ ही दूसरी टीम को एक अंक मिलता है.
अगर मैच पहली पारी के पूरा हुए बिना या फिर मैच शुरू हुआ बिना किसी भी कारण स
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रणजी ट्रॉफी भारत का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर वर्ष 38 टीमों के बीच खेला जाता है। यह प्रतियोगिता 2026‑27 सीजन में रविवार 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें जम्मू‑कश्मीर वर्तमान चैंपियन है। इस टूर्नामेंट को पहले भारत की राष्ट्रीय टीम में चयन का मुख्य मार्ग माना जाता था, और अब भी यह खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमताओं को दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है। इस वर्ष के नियमों और टीमों की संख्या के बारे में जानकारी से प्रशंसकों को मैचों का अनुसरण करने में आसानी होगी, और युवा खिलाड़ियों