मनोरंजन

रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया 1300 करोड़ी 'धुरंधर' का प्रमोशन? मार्केटिंग हेड ने किया बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया 1300 करोड़ी 'धुरंधर' का प्रमोशन? मार्केटिंग हेड ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के लिए साल 2025 के अंत में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' गेम चेंजर साबित हुई. इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और ब्लॉकबस्टर रही.

हालांकि रणवीर ने अपनी इस मूवी का प्रमोशन नहीं किया. इसके पीछे एक खास वजह थी.

उसका खुलासा 'धुरंधर' के मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने हाल ही में एक बातचीत में किया.

रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया 'धुरंधर' का प्रमोशन?

'मैक्स मार्केटिंग' के फाउंडर और 'धुरंधर' के मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने 'एवरीडे एम्पायर्स' पॉडकास्ट में बताया कि रणवीर और मेकर्स ने ये फैसला लिया था कि फिल्म के कंटेंट को खुद ही अपनी बात कहने दी जाए.

उन्होंने वजह का खुलासा करते हुए रणबीर कपूर की दो सफल फिल्मों 'एनिमल' और 'तू झूठी मैं मक्कार' का भी जिक्र किया.

वरुण गुप्ता ने कहा, 'एनिमल की रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आई थी. जबकि धुरंधर से पहले रणवीर की फिल्में कमाल नहीं दिखा पाई थीं.

एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर ने मिलकर फैसला लिया कि फिल्म और उसके कंटेंट को ही उसकी बात करने देते हैं. इसमें एक्टर्स को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है.'

लोगों ने उठाए मार्केटिंग और प्रमोशन की कमी पर सवाल

वरुण गुप्ता ने ये भी बताया कि फिल्म की रिलीज से 6 महीने पहले ही मेकर्स ने साढ़े तीन मिनट लंबा प्रमोशनल वीडियो शेयर किया था, लेकिन इसकी मार्केटिंग, प्रमोशन आदि को लेकर हुई कम चर्चा पर फैंस ने सवाल उठाए थे, हालांकि बाद में फिल्म को बहुत बड़ी सफलता मिली.

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कमाए 3100 करोड़ से ज्यादा

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी.

रणवीर सिंह के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे कलाकार भी थे.

धुरंधर ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।