रांची में 9 अक्टूबर को आयोजित टी-20 के कल से मिलेंगे टिकट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची में 9 अक्टूबर को आयोजित टी-20 के कल से मिलेंगे टिकट, छह अक्टूबर को सवेरे नौ बजे से शम चार बजे तक होगी टिकटों की बिक्री, भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होगा मुकाबला।
Short Headline: रांची में 9 अक्टूबर को आयोजित टी-20 के कल से मिलेंगे टिकट
04 अक्टूबर, रांची: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच नौ अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके लिए टिकटों की बिक्री कल से शुरू हो रही है। जेएससीए ने बताया है कि पांच और छह अक्टूबर को सवेरे नौ बजे से शाम चार बजे तक टिकटों की बिक्री होगी। एक घंटे का लंच ब्रेक भी होगा। एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट मिल सकेंगे। ऑनलाइन माध्यम से भी टिकटों की बिक्री होगी। सोलह सौ रूपये का सबसे सस्ता टिकट होगा, जबकि 18 हजार रूपये का सबसे महंगा टिकट होगा।