रांची के बापू वाटिका में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची के बापू वाटिका में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण, गांधी और शास्त्री के योगदान को किया गया याद, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का दिया गया संदेश, शांति, सत्य और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने पर जोर।
Short Headline: रांची के बापू वाटिका में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन
राज्यपाल सीएम बापू, रांची
रांची के बापू वाटिका में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि
राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण
गांधी और शास्त्री के योगदान को किया गया याद
महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संदेश शांति, सत्य और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने पर जोर
एंकर
गांधी जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया गया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1 रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बाइट- संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल वीओ 2
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास महान विभूतियों के योगदान से समृद्ध रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जानने और बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
बाइट- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री वीओ 3 इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहें। उन्होंने गांधीजी को विश्विक शांति दूत बताया। संजय सेठ ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
बाइट- संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
अंतिम वीओ बापू वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा ने एक बार फिर गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों को याद कराया। कार्यक्रम में सत्य, शांति, सादगी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।