व्यापार

रांची में छह दिवसीय जेसोवा दिवाली मेले का समापन, देशभर के उत्पादों और हस्तशिल्प को मिला बाजार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रांची में छह दिवसीय जेसोवा दिवाली मेले का समापन, देशभर के उत्पादों और हस्तशिल्प को मिला बाजार

रांची में छह दिवसीय जेसोवा दिवाली मेले का समापन, देशभर के उत्पादों और हस्तशिल्प को मिला बाजार, दीपावली की सजावटी सामग्रियों, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और घरेलू उपयोग की अनूठी वस्तुओं की प्रदर्शनी ने मोहा मन।

Short Headline: रांची में छह दिवसीय जेसोवा दिवाली मेले का समापन, देशभर के उत्पादों और हस्तशिल्प को मिला बाजार

03 नवंबर, रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से आयोजित छह दिवसीय जेसोवा दीपावली मेले का आज समापन हो गया। मेले में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। यहां दीपावली की सजावटी सामग्रियों, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और घरेलू उपयोग की अनूठी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

रांची और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों को विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिला। मेले में पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार ने कहा कि रांचीवासियों के सहयोग और स्नेह से इस बार का मेला सफल रहा।

उन्होंने बताया कि गोबर से बने दीयों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, खराब मौसम के कारण मेले की अवधि एक दिन बढ़ाई गई। समिति की सचिव मनु झा ने बताया कि जेसोवा दिवाली मेला अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह मेला स्थानीय उद्यमियों और नए कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

बाइट- प्रीति कुमार, अध्यक्ष, जेसोवा बाइट- मनु झा, सचिव, जेसोवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।