रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं।
Short Headline: रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
28 सितंबर, रांची: रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान हुआ है। घटना की भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसकी निंदा की। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मुकाबला विचारों से होना चाहिए और ऐसी घटनाओं के जरिए किसी विचारधारा को दबाया नहीं जा सकता।
बाइट- प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा