व्यापार

रांची में डाक विभाग का "रिफॉर्म उत्सव", मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने गिनाई उपलब्धियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रांची में डाक विभाग का "रिफॉर्म उत्सव", मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने गिनाई उपलब्धियां

रांची में डाक विभाग का "रिफॉर्म उत्सव", मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने गिनाई उपलब्धियां, झारखंड में नियमित पत्र डिलिवरी करीब 96 प्रतिशत तक पहुंचा, डाकघरों में अब सिनियर सिटीजन्स के लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध।

Short Headline: रांची में डाक विभाग का "रिफॉर्म उत्सव", मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने गिनाई उपलब्धियां

रिफॉर्म उत्सव, रांची, डीडी

डाक विभाग ने किया रिफॉर्म उत्सव का आयोजन

मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन हुए शामिल

डाक सेवाओं में हुए बदलावों की दी जानकारी

डाक टिकट संग्रह के महत्व से कराया गया अवगत

एंकर राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत डाक विभाग की ओर से रांची के ऑड्रे हाउस में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन शामिल हुए। उन्होंने डाक विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर सबों को बधाई दी और सेवाओं में आए बड़े बदलावों से अवगत कराया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची ऑड्रे हाउस में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत डाक विभाग की ओर से रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन शामिल हुए। उन्होंने भारतीय डाक के 150 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि झारखंड में नियमित पत्र डिलिवरी करीब 96 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

बाइट- संजीव रंजन, मुख्य डाक महाध्यक्ष (स्टेज बाइट)

वीओ 02. इस कार्यक्रम से लोग बदलती अर्थव्यवस्था और आधुनिक तकनीकी परिवेश में भारतीय डाक विभाग की भूमिका, जनोपयोगी सेवाओं तथा डाक टिकटों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत हुए। मौके पर मुख्य डाक महाध्यक्ष ने बताया कि डाकघरों में अब वृद्धजनों के लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध है। वहीं, बड़ी संख्या में पासपोर्ट भी बनाए गए हैं।

बाइट- संजीव रंजन, मुख्य डाक महाध्यक्ष (स्टेज बाइट)

वीओ 03. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को डाक विभाग की सेवाओं और बदलावों से अवगत कराया गया। मौके पर श्री संजीव रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नवोन्मेश और नई सेवाओं एवं सुधार के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की सुविधा पर भी चर्चा हुई।

बाइट- संजीव रंजन, मुख्य डाक महाध्यक्ष

अंतिम वीओ रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से आमजनों और स्कूली बच्चों को डाक टिकट संग्रह के प्रति जागरूक किया गया और इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक महत्व से अवगत कराया गया। मौके पर विभिन्न डाकघरों के अधिकारी, कर्मचारी, उपभोक्ता और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।