खेल

रांची के खेलगांव में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़, एक हजार खिलाड़ी ले रहे भाग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रांची के खेलगांव में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़, एक हजार खिलाड़ी ले रहे भाग

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़, 24 जिलों के 1 हजार खिलाड़ी हो रहे शामिल, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच।

Short Headline: रांची के खेलगांव में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़, एक हजार खिलाड़ी ले रहे भाग

खेलकूद प्रतियोगिता, रांची, अवधेश

खेलगांव में स्कूली खेलों का आगाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 24 जिलों के खिलाड़ी

हॉकी और एथलेटिक्स में दिखेगा दमखम ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

एंकर रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने की दिशा में रांची के खेलगांव में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में शुरू हुई इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अपने उद्देश्यों की दिशा में आगे बढ़ रहा है और स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

बाइट- शशि रंजन, राज्य परियोजना निदेशक

वीओ 2 झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो इन प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और सही मंच देने की। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

बाइट- मधुकांत पाठक, महासचिव, झारखंड ओलंपिक संघ

वीओ 3 इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों से करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले चरण में हॉकी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मैदान पर उतरते खिलाड़ियों में जीत का जोश और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा साफ नजर आया। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के दौरान कुछ विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

बाइट- खिलाड़ी बाइट- खिलाड़ी बाइट- आयोजक

अंतिम वीओ खेल के इस मंच का मकसद सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि झारखंड के गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाना भी है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के बाद अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

डीडी न्यूज़ के लिए रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रांची के खेलगांव में बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आरम्भ हुआ, जिसमें 24 जिलों के लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामाजिक समावेशन और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करती हैं। इससे स्थानीय समुदाय में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ती है, और भविष्य में अधिक युवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।