रांची के रातू प्रखंड में 4.04 करोड़ की लागत से बनेगा पीसीसी पथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया शिलान्यास

Relevance: ORDINARY Slug: SADAK SHILANYASH Title: रांची के रातू प्रखंड में 4.04 करोड़ की लागत से बनेगा पीसीसी पथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया शिलान्यास Synopsis: रांची के रातू प्रखंड में 4.04 करोड़ की लागत से बनेगा पीसीसी पथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया शिलान्यास।
Category: Government , Planning , Development Deadline: 24 AUGUST , RANCHI 24 अगस्त, रांची: रातू प्रखंड के फुटकल, शिव नगर, दयालनगर और लालगुटवा क्षेत्र में करीब 4 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल विधिवत शिलान्यास किया। सड़क निर्माण से इन क्षेत्रों के स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
लंबे समय से सड़क की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीणों के लिए यह निर्माण कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, प्रमुख श्रीमती संगीता देवी, रेणु देवी, मंडल अध्यक्ष श्री अमित गोप, सुबोध साहू, रितेश राज, श्री देवेंद्र सिंह, श्री दशरथ महतो एवं श्री बलराम गोप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और विकास से जुड़ी गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।