राज्य

रांची रेलवे स्टेशन में 50 लाख की लागत से तैयार हो रहे पूजा पंडाल में दिखेगी ओणम नाव प्रतियोगिता की झलक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रांची रेलवे स्टेशन में 50 लाख की लागत से तैयार हो रहे पूजा पंडाल में दिखेगी ओणम नाव प्रतियोगिता की झलक

रांची रेलवे स्टेशन में 50 लाख की लागत से तैयार हो रहे पूजा पंडाल में दिखेगी ओणम नाव प्रतियोगिता की झलक, पंडाल में भगवान विष्णु के वामन अवतार की भी दिखेगी झलक।

Short Headline: रांची रेलवे स्टेशन में 50 लाख की लागत से तैयार हो रहे पूजा पंडाल में दिखेगी ओणम नाव प्रतियोगिता की झलक

रेलवे स्टेशन पंडाल, रांची, डीडी, सूरज

रांची रेलवे स्टेशन का भव्य पूजा पंडाल ओणम की नाव प्रतियोगिता की दिखेगी झलक

पंडाल में भगवान विष्णु का वामन अवतार 50 लाख की लागत से तैयार हो रहा पंडाल

एंकर राजधानी रांची का रेलवे स्टेशन परिसर इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर एक खास सांस्कृतिक नजारे का गवाह बनने जा रहा है। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष का पूजा पंडाल दक्षिण भारत के प्रसिद्ध पर्व 'ओणम' के दौरान आयोजित होने वाली नाव प्रतियोगिता वोलम काली की थीम पर तैयार किया जा रहा है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची रेलवे स्टेशन स्थित पूजा परिसर में इस बार श्रद्धालुओं को आस्था के साथ-साथ दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। पंडाल की पूरी बनावट ओणम महोत्सव के दौरान होने वाली प्रसिद्ध सर्प-नौका प्रतियोगिता पर केंद्रित है, और पंडाल तथा मूर्ति की लागत 50 लाख आंकी जा रही है।

बाइट: सदस्य, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति

वीओ 02. पंडाल को दिव्य रूप देने के लिए बंगाल और अन्य क्षेत्रों से आए कुशल कारीगरों की टीम पिछले कई हफ़्तों से लगातार मेहनत कर रही है। बांस, थर्माकोल, कपड़े, लकड़ी और आधुनिक सजावटी लाइटों के संयोजन से पंडाल को आकार दिया जा रहा है।

बाइट: मुख्य कारीगर (पंडाल निर्माण)

वीओ 03. अद्भुत पंडाल के साथ-साथ इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा भी अत्यंत मनमोहक और अलौकिक होने वाली है। मूर्तिकार प्रतिमा को पारंपरिक भक्ति भाव और भव्यता के साथ रौद्र रूप दे रहे हैं। पंडाल में पौराणिक संदर्भों को जोड़ते हुए भगवान विष्णु के वामन अवतार की झांकी को भी शामिल किया गया है।

बाइट: मूर्तिकार/प्रतिमा शिल्पी

अंतिम वीओ रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की हमेशा से यह खासियत रही है कि वे हर साल श्रद्धालुओं के सामने कुछ नया और संदेशप्रद विचार प्रस्तुत करते हैं। ओणम की नाव प्रतियोगिता, वामन अवतार और मां जगदंबा की भव्य प्रतिमा का यह संगम इस बार दुर्गा पूजा में रांचीवासियों के लिए आकर्षण साबित होने जा रहा है।

क्लोजिंग पीटूसी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।