रानी दुर्गावती का जीवन साहस स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता- नरेन्द्र गुर्जर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रानी दुर्गावती जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन
नीरज वर्मा की रिपोर्ट
दतिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ौनी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में आदिवासी कांग्रेस द्वारा सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश आदिवासी,बड़ौनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गगन गुप्ता एवं मंडलम अध्यक्ष देव गौतम उपस्थित रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं वार्डवासी शामिल हुए अतिथियों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस स्वाभिमान और जनसेवा को स्मरण किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप रहे नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है उन्होंने अपने समाज और मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज के सम्मान अधिकार और सामाजिक न्याय की बात करती रही है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया ने कहा कि रानी दुर्गावती का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए आवाज उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया,आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश आदिवासी,बड़ौनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गगन गुप्ता,मंडलम अध्यक्ष देव गौतम,प्रकाश आदिवासी,रघुवर आदिवासी,कल्लू आदिवासी,पंकू आदिवासी,कलावती आदिवासी,सुरेश आदिवासी,अनिता आदिवासी,आदि उपस्थित रहे!
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रानी दुर्गावती की जयंती पर कांग्रेस ने आदिवासी कांग्रेस के माध्यम से उनके साहस, स्वाभिमान और संघर्ष को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम दतिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ौनी नगर परिषद में आयोजित हुआ, जहाँ नरेन्द्र गुर्जर और रामकुमार ने मुख्य अतिथि और अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। यह विषय भारतीय इतिहास की वीरांगना और उनके आदिवासी समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर समाज में समावेशिता,