मनोरंजन

रास रिदम गरबा नाइट का भव्य आयोजन 14 अक्टूबर को गरबा की पारंपरिक थाप पर झूमेंगे भोपालवासी, अभ्यास सत्र शुरू

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रास रिदम गरबा नाइट का भव्य आयोजन 14 अक्टूबर को  गरबा की पारंपरिक थाप पर झूमेंगे भोपालवासी, अभ्यास सत्र शुरू

भोपाल। नवरात्रि के उल्लास और गरबा की रंगीन परंपरा को उत्सव का रूप देने के लिए राजधानी भोपाल में इस वर्ष “रास रिदम गरबा नाइट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अल्फा फिटनेस, भारती पाटिल डांस अकादमी एवं रश्मि सिंह मेकओवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

गरबा आयोजन की तैयारियों के तहत 9 सितंबर 2026 से गरबा अभ्यास सत्र प्रारंभ हो चुके हैं। अभ्यास सत्र अल्फा जिम, मिनाल गेट नंबर-2 के पास, भोपाल में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां प्रतिभागियों को गरबा की पारंपरिक मुद्राओं के साथ आधुनिक प्रस्तुतियों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार मुख्य गरबा कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2026 को यशोदा प्रिविलेज, बोनफोई स्कूल के पास, भोपाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर उपस्थित रहेंगी। आयोजन में गरबा नृत्य, संगीत, आकर्षक प्रस्तुतियों और पारंपरिक परिधान के साथ नवरात्रि उत्सव का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के प्रशिक्षक शक्ति प्रतिभागियों को गरबा की बारीकियां और विभिन्न नृत्य मुद्राओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को मंच पर सामूहिक एवं आकर्षक गरबा प्रस्तुति के लिए तैयार किया जा रहा है।

आयोजन की विशेष पहल के तहत पहले 30 पंजीकृत प्रतिभागियों को मेकअप एवं गरबा ड्रेस निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को बेहतर मंच और उत्सव का संपूर्ण अनुभव उपलब्ध कराना है।

रास रिदम गरबा नाइट के माध्यम से गरबा की पारंपरिक संस्कृति, संगीत और नृत्य को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने और परिवार एवं मित्रों के साथ इस रंगारंग गरबा उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।