राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत अब व्हाट्सएप पर, शिवपुरी जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शिवपुरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर शुरू की गई इस सुविधा के माध्यम से राशन उपभोक्ता वितरण से जुड़ी समस्याओं और अनियमितताओं की शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए 79879 56573 नंबर जारी किया है। उपभोक्ता इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत भेज सकेंगे।
प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राशन दुकान निर्धारित समय पर बंद मिलने, पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद राशन नहीं मिलने, निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने सहित वितरण से जुड़ी अन्य अनियमितताओं की शिकायत भी इस हेल्पलाइन पर की जा सकेगी।
शिकायतकर्ता समस्या का संक्षिप्त विवरण मैसेज के माध्यम से भेज सकते हैं। शिकायत से संबंधित फोटो या वीडियो उपलब्ध होने पर उसे भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जा सकेगा। प्रशासन के अनुसार इससे शिकायत की वास्तविक स्थिति समझने और मामले की जांच में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था में सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार के अनुसार राशन उपलब्ध कराना है।
प्रशासन ने राशन उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या अनियमितता की शिकायत करते समय तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। व्हाट्सएप शिकायत हेल्पलाइन: 79879 56573
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत अब व्हाट्सएप पर करने के लिए शिवपुरी जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह कदम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि उपभोक्ता सीधे अपने अनुभव साझा कर सकें। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकारी सेवाओं में जवाबदेही बढ़ेगी और शिकायतों का त्वरित निवारण संभव होगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेज़ी से मिलेगा, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ेगा और दुरुपयोग कम होगा।