राज्य

राशेल-लिंगर मार्ग पर ब्लास्टिंग के कारण यातायात रहेगा प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राशेल-लिंगर मार्ग पर ब्लास्टिंग के कारण यातायात रहेगा प्रभावित

अगस्त 10, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने राशेल-लिंगर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर जरूरी अलर्ट जारी किया है। आगामी 14 से 25 सितंबर तक इस मार्ग पर नियंत्रित ब्लास्टिंग का काम किया जाएगा। यह ब्लास्टिंग दोपहर 2 बजे से 3 बजे और शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच होगी।

​सुरक्षा के लिहाज से ब्लास्टिंग के समय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे तय समय के दौरान खतरे वाले क्षेत्र से दूर रहें, पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।