राजनीति

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर 24 अगस्त को होगी संयुक्त संसदीय समिति की बैठक

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एक राष्ट्र, एक चुनाव पर 24 अगस्त को होगी संयुक्त संसदीय समिति की बैठक

अगस्त 23, नई दिल्ली: एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी ) की बैठक सोमवार, 24 अगस्त को संसद भवन एनेक्सी में होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पी. पी. चौधरी करेंगे।

बैठक में संविधान के 129वें संशोधन विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक, 2024 से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न पक्षों और विशेषज्ञों के विचार सुने जाएंगे। बैठक सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम के साथ संवाद से शुरू होगी।

इसके बाद समिति के सदस्य दिल्ली के पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर और विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी के प्रतिनिधियों से भी समिति विचार-विमर्श करेगी।

समिति एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रस्ताव के संवैधानिक और कानूनी पहलुओं पर विभिन्न राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों से लगातार सुझाव ले रही है। कैप्शन: फाइल फोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।