राष्ट्रगीत हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धार केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर आज धार लोकसभा क्षेत्र के धामनोद स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर देश भर में आयोजित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्षों के इस ऐतिहासिक अवसर पर माँ भारती का वंदन करते हुए मन राष्ट्रभक्ति के भाव से अभिभूत हुआ। राष्ट्रगीत हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।