देश

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

रायपुर, 19 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में धमतरी जिले के सरईटोला गांव के कलाकारों ने मांदरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा और मांदर की थाप पर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोककला की खूबसूरत झलक पेश की।

इस प्रस्तुति ने राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का गौरव बढ़ाया। ​दल के सचिव रूपराय नेताम ने इस ऐतिहासिक पल को साझा करते हुए बताया कि दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (नागपुर) द्वारा दल की मौलिकता और कला-साधना को परखते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष कार्यक्रम के लिए चयन किया गया था। ​

​कलाकारों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धमतरी कलेक्टर श्री मिश्रा ने पूरे दल और समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धमतरी की पहचान सिर्फ उसकी प्राकृतिक सुंदरता और कृषि समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की जनजातीय परंपराएं और लोकसंगीत हमारी वास्तविक धरोहर हैं।

सरईटोला के कलाकारों ने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति देकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और लोककला को आगे बढ़ाने की सशक्त प्रेरणा देगी।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।