देश

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अंतर्गत रूस पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया गया है और रूसी तेल और गैस के प्रमुख खरीदार देशों पर सौ प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा ईरान पर प्रतिबंध लगाने के अधिकार को भी पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर कैटी ब्रिट के अनुसार यह कानून राष्ट्रपति को रूस के कच्चे तेल या गैस के पांच सबसे बड़े आयातकों पर या रूस पर लगे तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले शीर्ष पांच देशों पर सौ प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।