मनोरंजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितम्‍बर को 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितम्‍बर को 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

रायपुर, 8 सितंबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितम्‍बर को गुजरात के एकता नगर में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष के पुरस्कार विभिन्न भाषाओं, विधाओं और सिनेमाई रूपों में विविधताओं का प्रतीक है।

मंत्रालय ने कहा कि आर्टिकल-370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित किया जाएगा। भंगार को सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म और राम-नामी को जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चुना गया है। फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए अभिनेता ममूटी और चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है, जबकि यामी गौतम को आर्टिकल-370 के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।

रणदीप हुड्डा को स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिलेगा। ये पुरस्कार मराठी, संथाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, तुलु और गढ़वाली सहित अन्य भाषाओं और विधाओं में उत्कृष्ट फिल्मों को भी मान्यता देते हैं। मंत्रालय ने बताया कि पहली बार किसी संथाली फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के गैर-फीचर फिल्म वर्ग में सम्मानित किया जाएगा।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी से बाहर देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

1954 में शुरू हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए देश का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।