देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगीं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगीं

रायपुर, 29 सितंबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री का निमंत्रण पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सौंपा। मुरिया दरबार बस्तर की सामाजिक और सामुदायिक परंपरा की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है। इसमें पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े सामाजिक प्रमुखों और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद की परंपरा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।