राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एशियाई खेल 2026 में ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा और काइनन चेनाई को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सटीकता और टीम वर्क ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल राजेश जाधव, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु और कुशल दलाल को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तीनों कंपाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय तीरंदाजी ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
राष्ट्रपति ने पुरुषों की 90 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर कपिल पोखरिया को भी बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।