देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए

रायपुर, 5 सितंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो समाज अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह सही मायनों में प्रगतिशील समाज होता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए। 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के छह संगठनों से चुने गए 48 स्कूल शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रपति ने उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों और संकाय सदस्यों को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए। इनमें केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों के 12, राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के पांच तथा पॉलिटेक्निक के चार शिक्षक और संकाय सदस्य शामिल हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।