देश

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर अटल टनल में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर अटल टनल में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर अटल टनल रोहतांग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। राष्ट्रपति टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल का दौरा करेंगी। उनके दौरे को देखते हुए दोनों पोर्टल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। वहीं, 6 अक्टूबर रात 8 बजे से 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 7 अक्टूबर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकता है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

पीटूसी धर्म प्रकाश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।