विदेश

राष्ट्रपति से IFS के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति से IFS के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

अगस्त 27, नई दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा यानी IFS के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने युवा राजनयिकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारत की वैश्विक मंच पर भूमिका लगातार विस्तार कर रही है।

ऐसे में देश के हितों और प्राथमिकताओं को दुनिया के सामने प्रभावी तरीके से रखने की जिम्मेदारी युवा राजनयिकों के कंधों पर है।इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहुंच और संवाद को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़कर आगे बढ़ाना होगा।

विदेश सचिव ने युवा अधिकारियों को बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत के हितों को मजबूती से आगे रखने और प्रभावी कूटनीति के जरिए देश की भूमिका को और मजबूत करने का संदेश दिया। फोटो- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ IFS के प्रशिक्षु अधिकारियोंसोर्स- एक्स (President of India)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।