राज्य

राष्ट्रपति से मिलेंगे उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति से मिलेंगे उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर

उज्जैन के माधव नगर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र जयसिंह राठौर का 28 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगी।

छात्र जयसिंह राठौर ने राष्ट्रीय स्तर की नेशनल मीन्स कम मेरिट परीक्षा में जिला स्तर पर अव्वल रहते हुए सफलता प्राप्त की थी। उनकी इस उपलब्धि पर 29 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

नेशनल मीन्स कम मेरिट योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस प्रकार चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। जयसिंह राठौर की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य विभा शर्मा, स्टाफ एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

यह जानकारी योजना अधिकारी संगीता श्रीवास्तव ने दी।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।