राष्ट्रपति मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 13, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं।
गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है। यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें।
हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।
FILE PHOTO
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गणेश चतुर्थी, भारत की प्रमुख हिन्दू परंपरा, जहाँ भगवान गणेश की पूजा और त्यौहार मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस पावन अवसर पर देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों को शुभकामनाएँ दीं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं, तथा विदेशों में भारतीयों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करती हैं। इससे आम जनता में उत्साह और एकजुटता की भावना उत्पन्न होगी, और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।