राष्ट्रपति मुर्मु ने ईद-ए-मिलाद पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 26 अगस्त: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व पैगम्बर मुहम्मद (स.) के उपदेशों को स्मरण करने का अवसर है।
उनकी शिक्षाएं सदाचार और कर्त्तव्य की भावना को अपनाने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने देशवासियों से पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जीवन के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने और एक समावेशी एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।