राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

रायपुर, 26 अगस्त 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ओणम नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ओणम समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का उत्सव है और विविधता में एकता को बढ़ावा देता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि नौका दौड़, लोक नृत्य, संगीत और खेल इस त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपराएं हैं जो केरल की संस्कृति और मूल्यों को दर्शाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के लिए सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लाए तथा नागरिकों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।