देश

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। आईजी, डीआईजी समेत सभी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे शहरों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। इनमें आईपीएस से लेकर एएसपी, डीएसपी, टीआई और एसआई रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शहर की 13 से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। माना एयरपोर्ट से लोकभवन, बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर और नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस तक उनके काफिले की आवाजाही के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात रोका जाएगा। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स और बांस लगाकर रास्ते बंद किए जाएंगे।

काफिला गुजरने से करीब आधे घंटे पहले ट्रैफिक रोकने और काफिला रवाना होने के 10 से 15 मिनट बाद रास्ते खोलने की व्यवस्था रहेगी। इससे शहर के 30 हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही प्रभावित होने का अनुमान है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।