राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 सितंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं और संदेश से भारतीय संस्कृति और दर्शन में जीवंतता आती है।
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन और संदेश मानवता को सत्य, धर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मानवता का निरंतर मार्गदर्शन करने वाले भगवान श्री कृष्ण के दिव्य संदेशों में निस्वार्थ कर्म की प्रेरणा निहित है।
उन्होंने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और पूजा के इस पवित्र अवसर पर सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार हो। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शाह ने कामना की कि भगवान कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण का अमर संदेश कर्तव्य-निष्ठा, विवेक, धैर्य और सभी के कल्याण के लिए प्रेरित करता है।