राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
रायपुर, 28 अगस्त 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों तथा विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व भाई-बहन के रिश्ते से कहीं आगे है।
उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा, परिवार के सदस्यों, मित्रों और यहां तक कि पेड़ों को भी बांधा जा सकता है, जो प्रेम और देखभाल के बंधन का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों से पौधों और पेड़ों की देखभाल करने का भी आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के सुंदर बंधन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के बीच स्नेह और सद्भाव के बंधन को मजबूत करे तथा खुशहाली और समृद्धि लाए।