राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में हिमाचल की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और डिजिटल नवाचारों पर हुई चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 16,कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): धर्मशाला में आज से ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तथा विशेषज्ञ डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित करने के बाद सरकार का प्रयास है कि यहां क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित किए जाएं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय होटल कारोबारियों को भी लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर में धर्मशाला में नार्थजोन का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब किसी भी परियोजना का उद्घाटन या शिलान्यास तब तक नहीं करेगी जब तक उसका 30 प्रतिशत तक काम पूरा न हो जाए। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने जिलों और प्रशासनिक इकाईयों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डाॅक्टर जितेंद्र सिंह को भी आना था लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया है।