खेल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 को जिले के 2 संस्थानों में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 को जिले के 2 संस्थानों में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस वर्ष देशभर में 29 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के क्रम में युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को एक मंच से जोड़ने के लिए खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत देश के प्रत्येक जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में युवा कनेक्ट कार्यक्रम होगा। जशपुर जिले में यह आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मनोरा और श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, समरवार में किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुबह 10 बजे तक अतिथियों और युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के करीब 1600 स्थानों पर उपस्थित आठ लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर माई भारत स्वयंसेवकों और खिलाड़ियों के बीच युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश में खेल अधोसंरचना के विकास, खेल पारिस्थितिकी तंत्र में हुए बदलाव और खेलों में युवाओं की बढ़ती भूमिका पर चर्चा होगी।

खेल सुविधाओं से लेकर 2036 ओलंपिक तक चर्चा खेलो इंडिया संवाद के दौरान जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं के विकास, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी और विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं से खेल और युवा विकास को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके लिए क्यूआर कोड के माध्यम से सुझाव देने की व्यवस्था रहेगी। युवाओं को विकसित भारत युवा नेता संवाद प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

इसके माध्यम से युवाओं को देश के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी समझ और विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।