खेल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

रायपुर, 25 अगस्त 2026 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बृहस्‍पतिवार को देश भर में कार्यक्रम “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ” का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्‍यम से देश भर में 1 हजार पांच सौ से ज्यादा स्‍थानों पर युवाओं, खिलाड़ियों और शिक्षण संस्थानों को एक साथ लाया जाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही खेल जगत की बड़ी हस्तियां भी युवाओं से सीधा संवाद करेंगी। आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ अन्य बड़े शिक्षण संस्थान भी इस देशव्यापी अभियान में हिस्सा लेंगे।

यह कार्यक्रम खेल-प्रेमी युवाओं और भारत के नीति-निर्माताओं के बीच सीधी बातचीत कराने की एक बड़ी कोशिश है, जिससे युवाओं को अपने विचार, अनुभव और सुझाव साझा करने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत युवा लीडर संवाद’ क्विज आयोजित की जाएगी।

युवाओं को ‘माई भारत’ पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।