देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में स्वाईन फ्लू फैलने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 24, शिमला (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में स्वाईन फ्लू फैलने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वाईन फ्लू को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों के एम.एस व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा संदिग्ध मामलों की समय पर पहचान कर जांच करवाने और मरीजों को आवश्यक उपचार देने के लिए भी कहा गया है। प्रदीप कुमार ने कहा कि बाहरी राज्यों से अपने घर हिमाचल आने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए भी स्वास्थ्य संस्थानों को कहा गया है।

इसके अलावा आईसोलेशन, संक्रमण नियंत्रण और आवश्यक दवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा है कि वर्तमान में फैल रहा स्वाईन फ्लू वायरस कोई नया वैरिएंट नहीं है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि किसी को खांसी, बुखार, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत आ रही हो तो वे स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।