राज्य

राष्‍ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 को उन्‍नत बनाएगा एनएचएआई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्‍ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 को उन्‍नत बनाएगा एनएचएआई

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपनी मौजूदा राष्‍ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 को प्रौद्योगिकी के उपयोग से उन्‍नत बनाएगा। इससे राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को तेज़ी से और बेहतर सहायता मिल सकेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि उन्‍नत 1033 हेल्पलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और स्मार्ट इमरजेंसी-रिस्पॉन्स सिस्टम जैसी प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी।

इन सुधारों से 1033 हेल्पलाइन को कॉल करने वालों की लोकेशन पहचानने, अलग-अलग भारतीय भाषाओं में कॉल समझने और सही मदद को ज़्यादा तेज़ी से लोकेशन पर भेजना सुगम होगा। विशेषरूप से आपातकाल में जहाँ मानवीय समझ और फ़ैसले लेना ज़रूरी होता है वहां मानवीय ऑपरेटर्स महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

यह हेल्पलाइन 2018 में शुरू की गई थी और यह 24 घंटे उपलब्ध है। यह राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों मेडिकल इमरजेंसी, गाड़ी खराब होने, एम्बुलेंस, क्रेन और पेट्रोल गाड़ियों से मदद और टोल प्लाज़ा और फास्‍टैग से जुड़े मामलों में मदद करती है। हेल्पलाइन 1033 अभी एक लाख 46 हजार किलोमीटर से ज़्यादा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर उपलब्‍ध है और कई भाषाओं में मदद देती है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राष्ट्र्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 को एनएचएआई द्वारा नई तकनीक से बेहतर बनाया जाएगा। यह पहल यात्रियों को तेज़ और बेहतर सहायता देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और स्मार्ट इमरजेंसी‑रिस्पॉन्स सिस्टम का प्रयोग करेगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सड़क पर दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया समय घटेगा तथा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा—सड़क पर यात्रा का अनुभव अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा, तथा आपातकालीन सेवाओं तक पहुँच आसान और त्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।