राजनीति

राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बीएमएस में शामिल हुए इंटक के पूर्व शॉप काउंसिल सदस्य विनीत खरे

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बीएमएस में शामिल हुए इंटक के पूर्व शॉप काउंसिल सदस्य विनीत खरे

भोपाल। राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से 17 सितंबर को जुमड़े भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटक के पूर्व शॉप काउंसिल सदस्य विनीत खरे और हैदराबाद से आए घनश्याम मुगल सालिकराम ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सीवी राजेश, अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे, भोपाल जिला अध्यक्ष हीरा रान्वे, जिला मंत्री रघुराज दांगी, वरिष्ठ स्वयंसेवक विभीषण सिंह, मध्य सेवा प्रांत प्रमुख विक्रम सिंह, समाजसेवी विष्णु राने, विनोद रिछारिया, टीआर मिश्रा, पार्षद सुरेन्द्र वाडिका, पार्षद शक्ति राव, हेतु अध्यक्ष संजय चौधरी, विनोद विशेष, लक्ष्मण पटवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री सीवी राजेश ने कहा कि राष्ट्रीय श्रम दिवस भारतीय परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मई दिवस भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा का दिवस नहीं है। बीएमएस केवल श्रमिकों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लिए भी कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से श्रमिक हितों के साथ सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण दिवस और राष्ट्रीय श्रम दिवस जैसे अवसरों को सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा के माध्यम के रूप में मनाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की पूजा और हवन के साथ हुई। संतलाल प्रजापति की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने परिवार सहित सहभागिता की तथा सामूहिक भोजन भी किया।

इस अवसर पर इंटक के पूर्व शॉप काउंसिल सदस्य विनीत खरे और हैदराबाद से आए घनश्याम मुगल सालिकराम ने भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारतीय विचारधारा पर आधारित श्रमिक संगठन है। उनके अनुसार बीएमएस-हेवु के भोपाल में यूनियन के रूप में कार्यभार संभालने के बाद श्रमिक हितों से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि बंद पड़ी इंसेंटिव स्कीम को दोबारा शुरू कराने, कैंटीन में पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, समय पर उपहार देने, होलीडे होम्स सहित पूर्व में बंद सुविधाओं को फिर शुरू कराने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से केंद्र सरकार के स्तर पर भी श्रमिकों की विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं।

कार्यक्रम में ईपीएस की सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे 51 लाख श्रमिकों को लाभ मिलने की बात सामने आई है।

कार्यक्रम का आभार भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख एवं हेवु के महामंत्री कमलेश नागपुरे ने व्यक्त किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने जुमड़े भवन में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें इंटक के पूर्व शॉप काउंसिल सदस्य विनीत खरे और हैदराबाद से आए घनश्याम मुगल सालिकराम ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की। यह विषय श्रमिक संगठनों के बीच सहयोग और एकजुटता को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह श्रमिकों के अधिकारों के लिए नई शक्ति और नेटवर्क बनाने का संकेत देती है, जिससे श्रम कानूनों के कार्यान्वयन में सुधार सम्भव है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि बेहतर श्रम सुरक्षा, बेहतर

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।