व्यापार

राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन का अंतिम दिन, ड्रोन खतरे और साइबर सुरक्षा पर चर्चा

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन का अंतिम दिन, ड्रोन खतरे और साइबर सुरक्षा पर चर्चा

अगस्त 25, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में चल रहे 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का आज दूसरा और अंतिम दिन है।

आज सम्मेलन में ड्रोन और अन्य हवाई प्रणालियों से जुड़े खतरों, उनसे निपटने के उपाय, समुद्री अर्थव्यवस्था की सुरक्षा, सूचना युद्ध और जैव सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले कल अमित शाह ने इस दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया था।

सम्मेलन में देशभर से करीब 850 अधिकारी हाइब्रिड माध्यम से शामिल हुए। पहले दिन आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने, इंटेलिजेंस के बेहतर इस्तेमाल, नशीले पदार्थों पर नियंत्रण, अवैध घुसपैठ, साइबर क्राइम और पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर जैसी चुनौतियों पर मंथन हुआ।

अमित शाह ने MAC प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं के AI आधारित विश्लेषण और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए बेहतर SOP तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने आतंकवाद के मामलों में जांच और ट्रायल तेज करने, साथ ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

सम्मेलन के दूसरे दिन ड्रोन जैसे हवाई खतरों, ब्लू इकोनॉमी, इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर और बायो-सिक्योरिटी पर चर्चा होगी। फोटो: X/ AmitShah

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।