मनोरंजन

रसिका दुग्गल ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में रेखा संग देखी उमराव जान, रानी मुखर्जी संग मुलाकात भी रही खास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रसिका दुग्गल ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में रेखा संग देखी उमराव जान, रानी मुखर्जी संग मुलाकात भी रही खास

हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली रसिका दुग्गल ने 2026 मेलबर्न में हुए फिल्म फेस्टिवल का अनुभव सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके साझा किया है. उन्होंने बताया कि उनका यह सफर काफी यादगार रहा. इस दौरान वह कई ख़ास लोगों से मिली और फिल्मों से जुड़े यादगार अनुभव हासिल करने का मौका मिला.

इस दौरान रेखा को उनके शानदार फिल्मी करियर के लिए एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनकी आइकोनिक फिल्म उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गयी, जिसमें रेखा ने 1981 में उमराव जान का किरदार निभाया था.

इस फिल्म को रसिका दुग्गल ने रेखा के साथ बैठकर देखा. इस ख़ास पल ने उनके मेलबर्न सफर को और भी ख़ास बना दिया. फिल्म देखते हुए थिएटर में दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक था. यह देखना बेहद ख़ास था कि इतने साल पुरानी फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. रसिका दुग्गल को मिला अवॉर्ड

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न 2026, भारतीय सिनेमा को अन्तर्राष्ट्रीय मंच देने वाला एक प्रमुख फेस्टिवल है. इस साल इसका 17वां एडिशन मेलबर्न में आयोजित किया गया. इसमें फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया.

इसी फिल्म फेस्टिवल में रसिका दुग्गल को दिल्ली क्राइम सीजन 3 में अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस सीरीज अवॉर्ड भी मिला. <div style="background-color: #f4f4f4; border-radius: 50

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।