अपराध

रसोइया महिलाओं को प्रदेश सरकार की सौगात:मानदेय बढ़ा, 2 लाख दुर्घटना बीमा और 5 लाख कैशलेस इलाज दिया जाएगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रसोइया महिलाओं को प्रदेश सरकार की सौगात:मानदेय बढ़ा, 2 लाख दुर्घटना बीमा और 5 लाख कैशलेस इलाज दिया जाएगा

एटा के विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 40 रसोइया महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के करीब 3.53 लाख रसोइयों के लिए मानदेय वृद्धि, दुर्घटना बीमा और कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी आशीष यादव और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

इस दौरान रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी देखा, जिसमें उन्होंने प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम से घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, पीएम पोषण योजना में कार्यरत रसोइयों का मासिक मानदेय ₹2 हजार से बढ़ाकर ₹3 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है।

मानदेय में बढ़ोतरी की अतिरिक्त राशि का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा के तहत रसोइयों को ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एसबीआई के माध्यम से रसोइयों के खाते खोले जाएंगे और मानदेय सीधे इन खातों में भेजा जाएगा।

दुर्घटना की स्थिति में बीमा के तहत सहायता उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भी एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। रसोइयों और उनके परिवार के सदस्यों को हर साल ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए लागू होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।