मनोरंजन

रात 12 बजे के बाद लाइट बंद करके देखने का दम है? OTT की ये 6 सबसे खौफनाक फिल्में उड़ा देंगी नींद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रात 12 बजे के बाद लाइट बंद करके देखने का दम है? OTT की ये 6 सबसे खौफनाक फिल्में उड़ा देंगी नींद

अगर आपको हॉरर फिल्में देखने का शौक है और आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिसे देखकर रात में अकेले कमरे से बाहर निकलने में भी डर लगे, तो ये लिस्ट आपके लिए है.

ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानी, डरावने सीन और रहस्यमयी घटनाएं आपको आखिरी मिनट तक स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देंगी.

इनमें कहीं काला जादू है, तो कहीं भूतों का खौफ और कहीं ऐसा डर, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके दिमाग में घूमता रहता है.

तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 6 हॉरर फिल्मों के बारे में, जिन्हें रात में अकेले देखने से पहले आप भी एक बार जरूर सोचेंगे.

'तुम्बाड'

अगर आपको ऐसी हॉरर फिल्में पसंद हैं, जिनमें डर के साथ रहस्य और लालच की कहानी भी हो, तो सोहम शाह की 'तुम्बाड' जरूर देखनी चाहिए.

फिल्म की कहानी एक ऐसे खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाने की चाह इंसान को खतरनाक रास्ते पर ले जाती है. इस खजाने का संबंध हस्तर नाम के एक डरावने देवता से है.

फिल्म में पुराने घर, अंधेरे तहखाने और बारिश के बीच दिखाए गए सीन माहौल को और खौफनाक बना देते हैं.

हस्तर की खौफनाक दुनिया और सन्नाटे में बजता बैकग्राउंड स्कोर अकेले में रोंगटे खड़े कर देता है इसकी कहानी और डरावने सीन्स लंबे समय तक दिमाग में बने रहते हैं. इसे आपे अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

'शैतान'

सोचिए, आप अपने परिवार के साथ घर पर बैठे हों और तभी कोई अनजान शख्स आपकी जिंदगी में आकर सब कुछ बदल दे.

अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' की कहानी कुछ इसी तरह का डर पैदा करती है.

फिल्म में एक रहस्यमयी शख्स काले जादू के जरिए एक लड़की को अपने वश में कर लेता है.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/22/ab60d9682805548ab7006c01ddce73

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।