मनोरंजन

रात 12 बजे सड़क का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त:काकादेव में सड़क की मोटाई खुद जांची, 24 घंटे में मलबा हटाने का दिया अल्टीमेटम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रात 12 बजे सड़क का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त:काकादेव में सड़क की मोटाई खुद जांची, 24 घंटे में मलबा हटाने का दिया अल्टीमेटम

कानपुर में चल रहे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सड़कों पर निकले। उन्होंने सीएम ग्रिड समेत कई निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। काकादेव में सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने खुद तकनीकी पैमाने से सड़क की मोटाई नापी।

वहीं सीएम ग्रिड के काम के दौरान जगह-जगह जमा मलबा, सीएंडडी वेस्ट और मिट्टी मिलने पर नाराजगी जताई। पुलिस चौकी के पास गंदगी और मलबा मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को 24 घंटे में पूरा स्थल साफ करने का अल्टीमेटम दिया गया। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि अगर समय से सफाई नहीं होने पर संस्था पर जुर्माना लगाने के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

काकादेव में खुद जांची सड़क की मोटाई जोन-6 के काकादेव क्षेत्र के वार्ड-20 में कराए जा रहे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर सड़क की गुणवत्ता का आकलन किया और तकनीकी पैमाने से उसकी मोटाई की जांच की। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी काम तकनीकी मानकों के अनुसार और तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद, सहायक अभियंता और कार्यदायी संस्था की टीम मौजूद रही। देवकी चौराहा-छपेड़ा पुलिया मार्ग पर काम धीमा मिला इसके बाद देवकी चौराहा से छपेड़ा पुलिया की ओर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। यहां ट्रेंच की खुदाई का काम चल रहा था।

नगर आयुक्त ने देखा कि पिछले निरीक्षण में काम पूरा करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर क्षेत्रीय जोनल अभियंता को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही काम में तेजी लाने के लिए पहली और दूसरी पाली में टीम लगाकर काम कराने को कहा गया। क्षेत्रीय पार्षद ने चौराहे पर बने यूरिनल की मरम्मत और सुधार की मांग रखी।

नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को यूरिनल का तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट देने और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड में मलबा-कूड़ा देख जताई नाराजगी दीप सिनेमा से सोटे बाबा मंदिर तक सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस चौकी के पास सीएंडडी वेस्ट, मिट्टी और मलबा जमा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर पूरा मलबा हटाकर सफाई नहीं कराई गई तो संस्था पर जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। 30 तक DGBM का काम पूरा करने का दावा नगर आयुक्त ने यू.पी.

किराना स्कूल के पास सीएम ग्रिड के काम का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था ने बताया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि जल निगम की एक पाइपलाइन की कनेक्टिंग बाकी है। इसे दो दिन में पूरा करने की बात कही गई। नगर आयुक्त ने इस सड़क पर डीजीबीएम का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। संबंधित संस्था ने बताया कि 25 सितंबर से काम शुरू कराकर 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।